कालपी-उरई । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा प्रदेश व्यापी अभियान एवं सुपोषण मेले का शुभारंभ शनिवार को आयोजित किये गये। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई में मेले का उद्घाटन करते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया।
उद्घाटन समारोह में पी.एच.सी बाबई में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के तमाम प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों में दलिया, पंजीरी तथा पुष्टाहार सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में एन. आर.सी सेन्टर तथा सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों से नियमित जांच कराकर आयरन की गोलियों का सेवन करें। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में अभियान के तहत मेले का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्साधीक्षक डॉ. अनूप अवस्थी, चिकित्साधिकारी डॉ. उदय कुमार ने स्वास्थ्य के लिए उपस्थित लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर सी.डी.पी.ओ उर्मिला सिंह समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।






Leave a comment