कालपी-उरई । बारिश का प्रभाव बीती मध्य रात से कालपी मे फिर दिखाई दिया।56 मिमी. मानसूनी बरसात होने का असर शनिवार को दिन भर कालपी में प्रभाव रहा।

स्मरण हो कि हाईवे चौड़ीकरण कार्य से हटाई गई मिट्टी सड़को में कीचड़ युक्त होकर बह रही है। फलस्वरुप वाहन तो दूर पैदल चलना कठिन हो गया है। राहगीर पैदल चलते – चलते गिर जाते हैं। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को 50 एम एम बारिश हुई। जबकि शनिवार को 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मानसूनी बारिश इस साल अभी तक 418 एम एम दर्ज  की गई है।

Leave a comment