जोल्हूपुर –उरई । एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकुमार तिवारी एडवोकेट एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 26 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद (लखनऊ) के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनिल कुमार श्रीवास्तव हिस्सा लेंगे। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार गुप्ता सहित कानूनविद, शिक्षाविद एवं बुद्धिजीवी गण शिरकत करेंगे।संतोष कुमार शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता तथा जयवीर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।






Leave a comment