
उरई । शहर में पुलिस ने शनिवार से फिर शोहदों के ख़िलाफ़ अभियान छेड़ दिया है । नगर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार और एंटी रोमियो प्रभारी नीलेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की जिससे मनचलों में दहशत फैल गई । पहले दिन 20 संदिग्धों को इस अभियान के दौरान दबोचा गया जिसमें 15 को चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया ।
छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिया एक बार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई है । पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में सी ओ सिटी संतोष कुमार और एंटी रोमियो प्रभारी नीलेश कुमारी सिंह ने आज कोचिंग सेंटरों , स्कूल कालेजों और भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर मजनुओं के ख़िलाफ़ अभियान शुरू किया । पुलिस के तेवर देख कर मजनुओं में खलबली मच गई ।






Leave a comment