उरई। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनपद में भी कर्मचारी और शिक्षक तीन दिन तक लगातार कार्य बहिष्कार करगें।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव और मंत्री हरीश कुमार राठौर ने बताया कि उनके संगठन के तत्वावधान में गठित पुरानी पेंशन बहाली मंच ने 29, 30 व 31 अगस्त तीन दिन लगातार कार्य बहिष्कार करके अपने-अपने कार्यालयों के सामने धरना देने का निश्चिय किया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिलें में सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों व ब्लाक व तहसील इकाइयों से भी अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।






Leave a comment