उरई। रेढ़र पुलिस ने सोमवार को सुबह दो शातिर लुटेरे धर दबोचे जिनके पास से लूट की रकम भी बरामद की गई है।
गौरतलब है कि 23 जुलाई को थाना माधौगढ़ के हरौली निवासी सत्यम पुत्र निर्भय से कमसेरा नहर पुलिया के पास लुटेरों ने 12 हजार रुपये व दो मोबाइल लूट लिऐ थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद रेढ़र पुलिस लुटेरों की पहचान कर उन्हें धर-दबोचने के लिए सक्रिय थी।
इसमें आज तब कामयाबी मिली जब छानबीन में प्रकाश में आये आरोपी पंकज अग्निहोत्री और इंद्रजीत उर्फ मझले निवासीगण सिरसा दोगढ़ी थाना माधौगढ़ को दबोच लिया गया। इनके कब्जे से क्रमशः 1700 व 900 रुपये की नगदी बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि लूटे गये मोबाइल उन्होंने नहर में फेक दिये थे जिसके कारण उनकी बरामदगी नही की जा सकी।

Leave a comment