जालौन-उरई। कोतवाली पुलिस ने चुर्खी रोड पर भुजरियां मेला का दिन चैकिंग अभियान के लिए चुना। सोमवार को बालाजी मंदिर के पास पुलिस ने इसके लिए अभियान चलाया और दस दोपहिया वाहन तथा एक चार पहिया वाहन सीज करके 1200 रुपये समन शुल्क वसूला।
कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक विश्राम सिंह ने हमराहियों के साथ चुर्खी रोड पर मोर्चा लगाकर आने-जाने वाले वाहनों के कागज चैक किये। इसमें 10 ऐसे दोपहिया वाहनों का चालान किया गया जिनके पास या तो पूरे कागजात नही थे या हैलमेट आदि नही थे।






Leave a comment