जालौन-उरई। दाम्पत्य विवाद के मामले पुलिस द्वारा कई पतियों को ताबड़तोड़ जेल भेजे जाने के बावजूद क्षेत्र में थमने का नाम नही ले रहे। सोमवार को एक और पति को पत्नी की शिकायत के कारण सींखचों के भीतर होना पड़ा।
जालौन कोतवाली क्षेत्र पतियों की गिरफ्तारी का नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। मोहल्ला चैधरायाना निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा की तंग पत्नी मीनू भी पुलिस के रुख से उत्साहित होकर सोमवार को कोतवाली पहुंच गई। उसका आरोप था कि राजेंद्र नशे का आदी है। जिसके चलते आये दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। पुलिस ने भी मीनू को नाउम्मीद नही होने दिया और ऐसे मामलों में फुर्ती से कार्रवाई का अपना रवैया जारी रखते हुए राजेंद्र विश्वकर्मा को दबोच कर उसका चालान कर दिया।






Leave a comment