जालौन-उरई। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने आत्मदाह का प्रयास कर हड़कंप मचा दिया। लेकिन उसे समय पर बचा लिया गया। बाद में पुलिस ने इस मामले उसके पति व ससुर को हिरासत में ले लिया।
शहर के मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी आशीष कुमार की पत्नी रत्ना का आरोप है कि उसके पति, ससुर आदि ससुराल वाले उसका लंबे समय से उत्पीड़न कर रहे हैं। जिससे आजिज आकर आज उसने खुद को आग लगाकर जल जाने की कोशिश कर डाली। लेकिन उसे किसी तरह बचा लिया गया। पुलिस ने रत्ना की शिकायत पर आशीष कुमार और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है।

Leave a comment