उरई। पत्नी की मौत से व्यथित अधेड़ ने बीती रात अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। उधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
थाना सिरसाकलार के सिम्हारा कासिमपुर गांव में शेर सिंह (40वर्ष) पुत्र जियालाल की पत्नी की सांप के काटने से 15 दिन पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह बेहद डिप्रेशन मे था। सोमवार की रात उसने घर में कमरा बंद करके फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसका कमरा न खुलने पर आवाज लगाई तो कोई जबाव नही आया। इससे वे लोग घबरा गये। बाद में पड़ोसी भी मौके पर आ गये। सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया तो भीतर कमरे में पंखे के हुक पर शेर सिंह का शव रस्सी से लटका हुआ था। शेर सिंह की दो संतानों में लड़की नेहा (20वर्ष) और लड़का अजय सिंह (18वर्ष) का है।

Leave a comment