
कोंच-उरई । विकास खंड कोंच के ग्राम पडऱी बनी पानी की टंकी का ट्रांसफार्मर पिछले एक हफ्ते से फुंका पड़ा है जिससे जलापूर्ति बुरी तरह बाधित है। सप्ताह भर से पानी नहीं मिल पाने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वे बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। इस संबंध में प्रधान व नलकूप ऑपरेटर संतोष कुमार से बात की गई तो उसने बताया कि ट्रांसफॉर्मर का सारा तेल रिस गया है जिससे वह सप्लाई नहीं निकाल पा रहा है और नलकूप का स्टार्टर भी फुंक गया है। बहरहाल, ट्रांसफार्मर अगर जल्दी ही नहीं बदला गया तो ग्रामीण सड़क पर उतर सकते हैं। ग्राम प्रधान राजकिशोर ने बताया है कि इसकी सूचना बिजली विभाग के जेई को दे दी गई है। एसडीओ विद्युत विमलकुमार का कहना है कि अभी ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है, एक-दो दिन में दूसरा ट्रांसफार्मर रखवा दिया जायेगा।






Leave a comment