कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। जानकारी के मुताबिक असगरअली उर्फ दांतरे पुत्र नूरसफी निवासी आराजी लेन को घर के पास स्थित मस्जिद के पास से खेड़ा चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। असगर आईपीसी की धारा 389, 411 के एक मामले में कई तारीखों से न्यायालय नहीं गया था लिहाजा कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।

Leave a comment