जालौन-उरई । बेटी की विदा कराने उसकी ससुराल गए बाप को दामाद ने न केवल बेज्जत किया बल्कि पीट डाला । यह बात पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कही।
हरिकिशोर निवासी तोरना ने एक शिकायती पत्र कोतवाली में देते हुए बताया कि वह अपनी लड़की को लेने उसकी ससुराल अमखेड़ा गए थे। जहाँ लड़की की विदा को ले कर विवाद हो गया। इस दौरान दामाद सुरेंद्र के द्वारा उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।






Leave a comment