जालौन-उरई । इन्तहा हो गई । वे रंगबाजी दिखाते हुए घर के भीतर घुस आए । रोका गया तो पूरे घर की मारपीट कर डाली । आखिर पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर उन्हे सीख़चों के भीतर कर दिया ।

अर्चना देवी पत्नी छत्रपाल ग्राम हरकौती ने पुलिस में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके घर पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग राजू व सरदार घर में घुस गए और गाली गलौज करने लगे। जब गाली गलौज करने से मना किया गया तो उक्त लोगों ने मेरे सास-ससुर व मेरे साथ मारपीट कर दी। शोरगुल होने पर जब  मोहल्ले वासी दौड़े तो उनको आता देख वे  हमे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके  दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली में बंद कर दिया ।

Leave a comment