कोंच-उरई। परिवहन विभाग और पुलिस की सरपरस्ती में कोंच क्षेत्र में इस समय आपे, टैक्सी चालक खुली गुंडा गर्दी पर उतारू हैं और हर तरफ सवारियां बैठाकर परिवहन विभाग की आमदनी में चूना लगा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण बुधवार को देखने को मिला।
यूपी 92 टी 3410 नंबर का आपे जुगराजपुरा गांव से सवारियां बैठाकर सुबह कोंच की ओर आ रहा था। इसी बीच कुवरपुरा और लौना के मध्य स्पीड अधिक होने के कारण आपे अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पल्टी हुई आपे को सीधा करके घायलों को निकाला और यूपी-100 को डायल करके सूचना दी।
मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम के दरोगा राकेश वर्मा और ड्राइवर सोएब खान ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों में गयादीन (70वर्ष) निवासी कैथी, बल ठाकुर (62वर्ष) पत्नी रामगोपाल और रामगोपाल (65वर्ष) निवासीगण गंथरा और एहसान कुरैशी निवासी आराजीलेन कोंच शामिल हैं। गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार को बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।






Leave a comment