कोंच-उरई। कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव में एक किसान के घर से 10 लीटर मैंथा का तेल चोरी हो गया। जिसे लेकर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
उक्त ग्राम निवासी मलखान सिंह ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उसी के गांव का मंगल सिंह बाल्मीकि उसके घर में रखे हजारों रुपये के 10 लीटर मैंथा का तेल चुरा ले गया। पीड़ित के अनुसार मंगल सिंह शातिर किस्म का बदमाश है और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है।






Leave a comment