उरई। कोंच में रात में छत पर सोते समय युवक को सांप ने काट लिया। जिससे जहर चढ़ने के कारण उसकी मौत हो गई।
घटना कोंच के मोहल्ला नया पटेल नगर की है। जहां दीपू कुशवाहा (32वर्ष) पुत्र लालजी कुशवाहा रात में अपनी छत पर लेटा था। वह किसी काम से जब छत से नीचे उतरने लगा तो सीढ़ियों में रेंग रहे सांप ने उसे काट लिया। जिससे वह नीचे गिर पड़ा। उसकी गिरने की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े तो उन्होंने सांप को मौके से भागते हुए देखा। वे जल्दी से उसको सरकारी अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने देखने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।

Leave a comment