उरई। इसे अंध विश्वास कहें या भक्ति और समर्पण, एक युवक ने भावावेश में मंदिर पर अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी।
कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बस्तेपुर में अशोक नाम के एक युवक ने मंदिर पहुंचकर देवी के आगे अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। उसके इस कदम से सारे लोग दंग रह गये। ग्रामीणों ने यूपी-100 पर डायल करके इसकी पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तब वह बोलकर कुछ भी बताने की स्थिति में नही था। उसने कापी पेन मांगकर लिखा कि मां ने उसको अपनी जीभ दान करने का सपना दिया था जिससे आज उसने अपनी जीभ काटकर मां को अर्पण कर दी।






Leave a comment