
जालौन-उरई । कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के आवाहन पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन तहसील परिसर में कर्मचारियों ने किया गया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तहसील परिसर में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र सिंह शिक्षक संगठन तथा ग्राम पंचायत सचिव देवीशरण सोनी द्वारा संयुक्त रुप से की गई। कार्यक्रम संयोजक लाल जी पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ ने बोलते हुए कहा कि समस्त कर्मचारी और शिक्षक तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर कार्य का बहिष्कार करके तहसील परिसर में 12 बजे से 3 बजे तक का समय देंगे। शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा ने बोलते हुए कहा कि सरकार को हमारी मांगे माननी होंगी। पहले की तरह पुरानी पेंशन बहाली नहीं की गई तो एक विशाल आंदोलन कर चक्का जाम किया जाएगा। सभी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन के दौरान अपने अपने विचार रखे। धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, उत्तर प्रदेश चतुर्थ कर्मचारी राजकीय वाहन चालक महासंघ, शिक्षक संघ आधी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर बृजेंद्र दुरवार, अरविंद श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र शर्मा, लेखपाल संघ अध्यक्ष राकेश निरंजन, मनीष समाधिया, अरुण कांत, सुषमा वर्मा, संजय निरंजन समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।






Leave a comment