कोंच-उरई। पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल बबले और केके बाजपेयी ने संयुक्त रूप से की। संचालन कमलेश निरंजन ने किया।
इस दौरान नदीगांव विकास खंड शिक्षक संघ के मंत्री कमलेश निरंजन ने कहा कि यदि हमने अपनी शक्ति का एहसास नही कराया तो सरकार हमारा दमन और ज्यादा बढ़ा देगी। हमें शक्ति प्रदर्शन करके सरकार को दिखाना है कि हम कमजोर नही हैं। शिक्षक संघ के नदीगांव ब्लाक के केके बाजपेयी ने भी यही बात दोहराई। महिला शिक्षक रेखा सोनी, अखिलेश व्यास, रुचिर नायक आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर निर्भय यादव, अशोक पांडेय, दयाशंकर याज्ञिक, महेश चंद्र निरंजन, सुबोध निरंजन मगरा, अरविंद निरंजन भड़ारी, शैलेंद्र पटेल, जितेंद्र गुप्ता, जीतू विरगुवां, अजय सिंह ठाकुर, अमीनों में रविंद्र शुक्ला, नवीन कुमार, अतुल शर्मा, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment