कोंच-उरई। अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए नगर का भ्रमण कर सहायता राशि एकत्रित की।
महाविद्यालय की छात्राएं चार टोलियों गंगा टोली, जमुना टोली, नर्मदा टोली और काबेरी टोली के रूप में दुकानदारों से और अन्य लोगों से केरल बाढ़ पीड़ितों हेतु सहायता मांगने के लिए निकलीं। नगरवासियों ने खुले हृदय से उनके प्रयास की सराहना करते हुए उनकी थैली में योगदान डाला।
मनीषा चंदेरिया, शबाना बानो, राजवीर परिहार, नौशाद अहमद, मो. शरीफ, गौरव श्रीवास्तव आदि शिक्षकों के निर्देशन में निकली टोलियों ने मार्कण्डेय चैराहा, रेलवे स्टेशन, गल्ला मंडी, सर्राफा बाजार, घंटाघर, मानिक चैक, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में सहायता एकत्रित की। आरजू, निशा, शिवांगी, रूपम सोनी, तेजस्वनी शर्मा, नैन्सी सोनी, ज्योति राठौर, गोसिया बानो, अरसीन, ज्योति, रश्मि समेले, शिवनी झा, प्रिंसी यादव आदि छात्राएं मुख्य रूप से शामिल रहीं।

Leave a comment