जालौन-उरई । पुलिस की तानाशाही के चलते स्थानीय गल्ला व्यापारियों ने मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन के लिए मंडी को बंद किया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की उठाई मांग।
नवीन गल्ला मंडी व्यापारियों की एक बैठक की गई जिसमें पुलिस द्वारा व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार तथा तानाशाही से तंग आकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह को दिया। जिसमें व्यापारियों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर उमेश सिंह के साथ तकरीबन 10 पुलिस बल द्वारा गुरुवार को औरेखी निवासी किसान अंकित, विक्रम द्वारा अपना गेहूं सोम ट्रेडर्स पर बेचने पर विवाद होने लगा पुलिस द्वारा उक्त गेहूं को सरकारी कोटे का गेहूं बताया जा रहा था जबकि किसान अपने गेहूं को बेच रहा था। इसको लेकर स्थानीय पुलिस ने गाली गलौज भी किया गया तथा व्यापारी सहित किसान को पकड़ कर थाने लाने लगे। इसका विरोध सभी व्यापारियों ने किया। एकत्रित व्यापारियों को देख स्थानीय पुलिस को बेरंग होकर वापस लौटने को मजबूर हुई। इस प्रकार की तानाशाही का विरोध करते हुए स्थानीय गल्ला मंडी व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तथा उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ व एस आई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इतना ही नहीं जब तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तब तक अनिश्चितकालीन के लिए मंडी बंद किए जाने का ऐलान किया गया।






Leave a comment