जालौन-उरई । पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के आवाहन पर आज तहसील परिसर में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया।
कर्मचारी शिक्षक संघ तथा अमीन संघ, लेखपाल संघ तथा ग्राम पंचायत कर्मचारी, उत्तर प्रदेश चतुर्थ कर्मचारी, राजकीय वाहन चालक संघ समेत सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगे पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने तहसील परिसर में आज दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। जिसमें शिक्षक बृजेन्द्र दुरबार ने बोलते हुए कहा कि हम कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर अपनी हक की लड़ाई लड़ेंगे तथा सरकार से पुरानी पेंशन बहाली करा कर ही दम लेंगे चाहे सभी कर्मचारी को जितनी लड़ाई क्यो न लड़ना पड़े वह लड़ेंगे। तो वही व्यंजना सिंह ने बोलते हुए कहा कि सभी कर्मचारी जब तक लड़ाई लड़ेंगे तब तक सरकार द्वारा पुरानी पेंशन को बहाल नहीं कर दिया जाता। इस मौके पर लाल जी पाठक, विद्यासागर मिश्रा, मनीष समाधिया, अरविंद श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र शर्मा समेत सभी कर्मचारी उपस्थित थे।






Leave a comment