जालौन-उरई । राजकीय रजक महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर के विधायक दिनेश चंद्र चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चौधरी द्वारा कृपाराम वर्मा ग्राम कैथ को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तथा उन्हें समाज के लिए कार्य करने को कहा गया। जिससे समाज के लोग आगे बढ़ सके।कृपाराम वर्मा के जिला अध्यक्ष बनने पर समस्त इष्ट मित्रों ने बधाई दी। इस मौके पर माता प्रसाद सलोनिया, रामनारायण प्रधान, सुरेश वर्मा, अखिलेश, शिवकरण, राजेश कुसमरा, वीरेंद्र राम जी, श्याम बाबू समेत सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a comment