जालौन-उरई। पुलिस के विरोध में गल्ला व्यापारियों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता व मंडी समिति के महामंत्री भूरे मामा की सूझबूझ से पटाक्षेप हो गया। रविवार से गल्ला मंडी में विधिवत कारोबार शुरू हो जायेगा। इस मौके पर बृजमोहन निरंजन, संदीप तिवारी, धर्मेंद्र दीवोलिया, अनंत गुप्ता, जगदीश राठौर, बब्लू शर्मा, श्याम गुर्जर, पंकज गुप्त, राममोहन गुप्ता आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।






Leave a comment