उरई। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते आटा क्षेत्र में भारी जल भराव हो गया है। इसमें आटा-अकोड़़ी मार्ग पर नहर चलने जैसा नजारा नजर आने लगा है। जल भराव की वजह से जन जीवन परेशान है। लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
आटा का कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पानी भर जाने से बंद करना पड़ा है। बीएमटी इंटर कालेज की तकारेपुर से आने वाली छात्राओं को पानी में घुसकर स्कूल पहुंचते देखा गया।
आटा की कई बस्तियों में घरों में पानी भर गया हैं जिससे सुरेश, लक्ष्मण, महेश, पप्पू, बाल्मीकि, वीरेंद्र, वीरसिंह आदि के कच्चे घर गिर पड़े हैं। अतिवृष्टि के कारण पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।

Leave a comment