जालौन-उरई। बंगरा रोड पर नवीन सब्जी मंडी की सड़क का शनिवार को अपर जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक भी थे। उन्होंने मानक विहीन सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और कार्य रोक दिया।
बागवान सेवा समिति के अध्यक्ष अशफाक राईन ने नवीन सब्जी मंडी में चल रहे घटिया सड़क निर्माण की शिकायत अपर जिलाधिकारी से की। इस पर अपर जिलाधिकारी पीके सिंह तत्काल निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंच गये। उन्होंने सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता देख मौके पर मौजूद ठेकेदार को फटकारा तथा तत्काल सड़क निर्माण रोकने के आदेश दिये। इस मौके पर कई व्यापारी मौजूद थे।

Leave a comment