उरई। एसआर पब्लिक स्कूल से अपने पुत्र को लेकर लौट रहे बाइक सवार सामने जानवर आ जाने से हादसे का शिकार होकर घायल हो गया।
कालपी चुंगी के पास के निवासी रवि परिहार (32वर्ष) का पुत्र एसआर पब्लिक स्कूल में पड़ता है। वे आज अपने पुत्र को स्कूल से लेकर घर आ रहे थे। राजकीय मेडिकल कालेज के सामने उनकी बाइक के आगे अचानक एक जानवर आ गया। जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। हालांकि उनका पुत्र सुरक्षित रहा। बाद में राहगीरों के फोन पर एंबुलेंस पहुंची जिससे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।






Leave a comment