उरई। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में नवगठित जिला कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी की अध्यक्षता में हुई। जिसका मुख्य एजेंडा 31 अक्टूबर तक चलने वाले मतदाता सूची अभियान के दौरान छूटे मतदाताओं के नाम बढ़वाने और फर्जी मतदाताओं को निरस्त कराने पर चर्चा का रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि अपने-अपने बूथों पर आवश्यक रूप से पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करें और अधिक से अधिक नये मतदाताओं को फार्म भरवाकर उनका नाम सूची में दर्ज करायें। साथ ही जो फर्जी वोट सूची में अंकित हैं आपत्ति लगाकर उनके नाम निरस्त करायें। इसके लिए युद्ध स्तर पर परिश्रम करना होगा।
नई कार्यकारिणी को लेकर उन्होंने कहा कि सीमित कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जा सकता है। लेकिन जो लोग पदाधिकारी बनने से छूट गये हैं उनका सम्मान पार्टी में पदाधिकारियों से कम न होगा। उन्होंने पार्टी सदस्यता अभियान में रिकार्ड बनाने वाले और बूथ कमेटियों के गठन में सहयोग करने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, दया शंकर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. विष्णुपाल सिंह नन्हू राजा, सुरेंद्र यादव बजरिया, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, अजहर बेग, लाखन सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, रामरतन प्रजापति, अतर सिंह राठौर, रमेश रैला, मधुप्रकाश श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, माण्डवी निरंजन, प्रतिपाल सिंह बटटू, जमीपाल सिंह गुर्जर, मो. तारिक, सज्जन भाई, ज्ञानेंद्र निरंजन, विक्रम यादव, दिनेश जैसारी, हिमांशु ठाकुर, मिर्जा साबिर बेग, विजय सिंह कुशवाहा, इरशाद खान, अकबर मंसूरी आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

Leave a comment