उरई। नल के जबरिया कनेक्शन काटे जाने से बौखलाये विकलांग सड़क पर उतर आये। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया और अधिकारियों को ज्ञापन देकर कनेक्शन काटने वाले जल संस्थान कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बताया गया है कि लहरियापुरवा स्थित डूडा कालोनी में जिन विकलांगों को फ्लेट मिले हैं उन्हें निःशुल्क जलापूर्ति की सुविधा दी गई है। इसके बावजूद 1 सितंबर को शत-प्रतिशत विकलांग मनीराम का कनेक्शन जल संस्थान के कर्मचारियों ने तानाशाही दिखाते हुए काट दिया। अन्य विकलांगों ने जब विरोध किया तो उनका कहना था कि उनके पास बिना शुल्क के जलापूर्ति का कोई आदेश उनके लिए नही है। वे सभी विकलांगों के कनेक्शन बिल न चुकाने पर काट देगें।
इसके बाद कालोनी के विकलांगों ने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वावधान में हंगामा किया और कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर संबंधित जल संस्थान कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।






Leave a comment