उरई। होमगार्ड एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष कोमेश कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन में आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रमोद कुमार ने किया।
बैठक में चर्चा का मुख्य मुददा तीन माह से होमगार्ड जवानों को मानदेय न दिये जाने का रहा। जालौन के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि जिला कमांडेंट व उच्चाधिकारियों को अवगत कराये जाने के बावजूद उनके परेशानी का निराकरण नही किया जा रहा है। उल्टे उन्हें धमकी दी जा रही है कि बार-बार शिकायत करोगे तो निलंबित कर दिया जायेगा। अन्य होमगार्ड नेताओं ने भी इस स्थिति पर जमकर असंतोष जताया।
बाद में होमगार्ड जवानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया कि 5 सितंबर तक उनकी समस्या का निराकरण न हुआ तो 10 सितंबर से वे जिला कमांडेट कार्यालय में ताला डाल देगें। पीआरबी वाहन खड़े कर दिये जायेगें। डयूटी का बहिष्कार कर सभी होमगार्ड जवान होमगार्ड कार्यालय का घेराव करेगें।
बैठक में प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार पाठक, नितिन कुमार, राजवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह सेंगर, चंद्रशेखर, मूलचरण, राजनारायण आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment