उरई। डकोर ब्लाक के सिमिरिया में एक कुए से जहरीली गैस के रिसाव के कारण दो लोगों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
सिमिरिया में शनिवार की रात एक कुए के पास बैठा व्यक्ति अचानक अचेत हो गया। उसे निढाल होते देखकर उसके पास पहुंचे एक और युवक की भी यही दशा हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ सदर संतोष कुमार डकोर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। पता चला कि कुए में से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है जिसकी वजह से वे लोग अचेत हुए हैं। दोनों बीमार युवकों बलराम (35वर्ष) पुत्र देवीदीन और बाबादीन (33वर्ष) पुत्र संतराम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सा के बाद उनकी हालत ठीक है। उधर कुए को बंद करा दिया गया है। तांकि विषैली गैस का फैलना रोका जा सके।






Leave a comment