उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली में गैंगरेप की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी के साथ देवकली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना का जायजा लिया।
घटना में पांच लोगों राहुल, वीरसिंह, हरीशंकर, रामखिलावन तथा ज्ञान सिंह को नामजद कराया गया है। जिसमें से राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के सामने पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी बेहद दबंग हैं और कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बीते वर्ष सुधीर राना हत्या कांड में भी आरोपियों का ही हाथ रहा था। पीड़ित परिवार इसलिए बेहद डरा हुआ है। गांव के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।






Leave a comment