उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गल्ला मंडी कालपी में प्रमुख कृषक गजेंद्र सिंह पिपरायां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर तेरह सूत्रीय मांगों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। इसके बाद किसान नेताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निदान का आग्रह किया।
झांसी मण्डल के महासचिव सुरेश सिंह चैहान ने कहा कि 21 सितम्बर को हरिद्वार में आयोजित होने वाली किसान यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आवाहन किसानों से किया। पंचायत में पारित प्रस्ताव के मुताबिक प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना का लाभ किसानों को दिलाने, अधिक वर्षा से नष्ट हुए फसलों की राहत राशि पीड़ित किसानों को उपलब्ध कराने, सिचाई के लिए स्प्रिंगलर सैट तथा तार फैन्सिग निःशुल्क कराने, अन्ना पशुओं की समस्या का निराकरण आदि शामिल हैं।
उप जिलाधिकारी कालपी सुनील कुमार शुक्ला किसान पंचायत पहुंचे और उन्होंने किसान यूनियन का ज्ञापन लेकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अजय पाल सिंह, गोविंद सिंह वारा, देवकरन सिंह, जितेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह गुर्जर, अनुराग पांडेय अशोक सिंह, जयराम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a comment