कालपी-उरई। कृष्ण जन्मोत्सव पर लडडू गोपाल की संकीर्तन के साथ कालपी यात्रा नगर की सड़कों पर गाजेबाजे के साथ किया गया।
एतिहासिक और धार्मिक नगरी कालपी में जनमाष्टमी का पर्व मनाने की अलग ही परंपरा प्राचीन काल से रही है। इस उपलक्ष्य में बांके बिहारी मंदिर सहित सभी मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। आलमपुर में स्थित मां बलखंडी देवी शक्ति पीठ के धाम से रविवार को सुबह 11 बजे भगवान श्रीकृष्ण के लडडू गोपाल स्वरूप की हरे राम संकीर्तन के साथ शुरू हुई। गाजेबाजे के साथ प्रथम बार निकाली गई पालकी यात्रा टरननगंज बाजार, बाइपास, रावगंज, बिहारी मंदिर, बड़ा बाजार आदि स्थानों पर घूमते हुए शाम को बलखंडी देवी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर जमुनादास जी महाराज, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह चैहान, जगत यादव, कोमल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






Leave a comment