उरई। बजरिया और कसाई मंडी में खुलेआम मांस की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को जोरदार अभियान चलाया। जिससे मीट दुकानदारों में भगदड़ मच गई।
बल्लभ नगर चैकी इंचार्ज प्रदीप कुमार, तिलक नगर चैकी इंचार्ज हरपाल सिंह और जेल चैकी इंचार्ज दामोदर सिंह ने फोर्स के साथ मीट, मुर्गा और मछली बाजार में फुटपाथ पर बैठकर बिक्री कर रहे दुकानदारों को खदेड़ा। उन्होंने कहा कि मीट की बिक्री का लाइसेंस दुकान का है फुटपाथ का नही जो भी बिना लाइसेंस के मांस, मछली बेचेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।






Leave a comment