उरई। दो साल पहले हुई पिता की हत्या के आरोपियों द्वारा मुकदमा रफा-दफा करने का दबाव बनाने के लिए आये दिन की जा रही मारपीट से खिन्न होकर युवक ने अपने ऊपर मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश कर डाली।
कोंच स्थित कांशीराम कालोनी में दो साल पहले पप्पू बाबा की हत्या कर दी गई थी। इसके आरोपी पप्पू बाबा के पुत्र अजय कुमार से अपने पक्ष में बयान दिलवाने के लिए दबाव बना रहे थे। जिसके क्रम में वे कई बार अजय की मारपीट कर चुके थे। सोमवार को अजय कुमार ने इससे क्षुब्ध होकर अपने ऊपर मिटटी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। अजय को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से बाद में उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।






Leave a comment