उरई। मोहल्ला पाठकपुरा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद के चलते लाठी-डंडे चले। जिसमें एक व्यक्ति मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
मोहल्ला पाठकपुरा में अरविंद कुमार याज्ञिक रहता है जो ओमिनी मारुति वैन चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। वैन खड़ी करने को लेकर पड़ोस के देवेंद्र गौर उसके साथ आये दिन विवाद करते थे। सोमवार को देवेंद्र गौर ने इसी विवाद में रात 8 बजे अपने पुत्र अमन पत्नी मीना और भांजे अभिषेक के साथ लाठी-डंडे लेकर अरविंद कुमार याज्ञिक पर प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे अरविंद की हालत बेहद गंभीर हो गई।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a comment