कालपी-उरई। मंगलवार को यहां जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सवा से अधिक प्रार्थना पत्र पंजीबद्ध किये गये। समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी ने तीन फरियादियों की समस्या मौके पर ही निस्तारित करा दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने अन्ना पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों से ठोस और कारगर कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि मवेशियों को छुटटा छोड़ने वाले पशु पालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी पहली बार जिलाधिकारी के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अपराध नियंत्रण के संबंध में भी निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, जिला वन अधिकारी अंकेश श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, उप निदेशक कृषि आरके तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी वीके शुक्ला, बाल विकास परियोजना अधिकारी नरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता वीके राय, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता तरनवीर सिंह, जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।






Leave a comment