उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के अनुसार सभी शिक्षकों को उनके विकल्प के विद्यालय में तैनाती दी जानी चाहिए। जबकि 4 सितम्बर की काउंसलिंग में शिक्षकों से विद्यालय हेतु विकल्प मांगे जा रहे हैं। जो कि अनुचित है।
महासंघ के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, महामंत्री प्रदीप सिंह चैहान, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, इलियास मंसूरी, अरुण पांचाल, अरविंद स्वर्णकार, अरविंद नगाइच और प्रकाश नारायण पाठक शामिल थे।






Leave a comment