उरई। नेशनल हाइवे पर संकट मोचन मंदिर के पास बुलेरों ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पत्नी और तीन बच्चों को लेकर जा रहा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी कालपी में समाधान दिवस आयोजित करके लौट रहे थे। उन्होंने घायलों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और पीआरओ के माध्यम से दंपत्ति व उनके बच्चों को अस्पताल पहंुचाने की व्यवस्था की।

Leave a comment