उरई। शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष महबूब मंसूरी की अध्यक्षता में श्यामधाम अतिथि गृह में हुई। जिसमें एसोसिएशन के संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।
समाजवादी पार्टी में सेंध लगा रही शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन ने जिले में अपनी गतिविधियां तेज कर दीं हैं। इसके तहत आज बैठक आयोजित कर संगठन के और विस्तार पर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश सचिव बलवान गुर्जर, नगर अध्यक्ष जालौन जहरुल मंसूरी, झांसी के जिलाध्यक्ष पुनीत मुदगल, मलखान यादव, बउवा शर्मा, हरेंद्र यादव न्यामतपुर जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी, अब्दुल कयूम, शिवराज, बृजमोहन कौशल, राजेंद्र राजपूत, सलमान मंसूरी, फारुख भाई, कल्लू, रामलखन, गोटीराम, इंदल सिंह, कृष्णकुमार, मोनू, रामसिंह, प्रेम नारायण, भानु प्रताप, हरीओम, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, रामवीर चैहान, सुनील न्यामतपुर, रसीद खान, बृजेंद्र भूषण, मनोज वर्मा, नारायण दुबे, संदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a comment