उरई। समाजवादी पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी को लेकर विरोध का स्वर बुलंद करते हुए पार्टी के मजदूर सभा के प्रदेश सचिव शिवदास श्रीवास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कई आरोप लगाये हैं।
उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी में अनूसूचित जाति की उपेक्षा की गई है। धोबी समाज समाजवादी पार्टी से निष्ठा के साथ जनपद जालौन में वर्षों से जुड़ा है। लेकिन इस समाज से पार्टी में कोई पदाधिकारी नही बनाया गया। उन्होंने कहा कि चहेतों और आयातित लोगों को वरिष्ठ पदों पर नवाजकर निष्ठावान पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया है। पार्टी की जिला कार्यकारिणी में समाजवादी सेकुलर मोर्चा की पैठ नजर आती है।

Leave a comment