उरई। इकलासपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी मेें दलितों के प्रतिनिधित्व को लेकर आरोपों का खंडन किया गया। इस दौरान दलित समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा ने बैठक में कहा कि समाजवादी पार्टी ने वंचितों और दलितों को आगे बढ़ाने व सर्वसमाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। नई कार्यकारिणी इसमें और भी अधिक अहम भूमिका अदा करेगी। पदाधिकारियों ने मिशन-2019 के लिए बूथ स्तर तक सघन रणनीति बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में जुल्फिकार अहमद उर्फ सज्जन भाई, मो. तारिक, नवीन विश्वकर्मा, चुन्ना हुसैन रिजवी, लक्ष्मी नारायण सभासद, सुजीत तिवारी, लोचन दाऊ आदि पदाधिकारी और राजदीप बाल्मीकि, विक्की बाल्मीकि एडवोकेट, अशीष बाल्मीकि, विनय बाल्मीकि, सुभाष बाल्मीकि, सोम दत्त बाल्मीकि, धर्मेंद्र श्रीवास, लल्ला वर्मा, मोहित बाल्मीकि, सुजीत बाल्मीकि, अमित बाल्मीकि, गोविंद रायक्यवार आदि भी प्रमुखता से उपस्थित रहे।






Leave a comment