उरई। कोंच में मंगलवार से पानी का स्तर घटने के कारण बाढ़ से जूझ रहे जनजीवन को राहत की सास मिली। इसके पहले बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिससे चारों तरफ का क्षेत्र जलमग्न नजर आने लगा था।
सोमवार को कोंच में मलंगा नाले की बाढ़ से किनारे बसे लगभग पांच सौ परिवार जल भराव में फस जाने से उनकी सांसे अटक गईं थीं। हालांकि प्रशासन ने सुबह ही पानी छोड़े जाने के कारण मलंगा नाला बढ़ने की स्थिति को देखते हुए किनारे बसे लोगों को खतरे से आगाह कर दिया था। कैलिया रोड के गांव खैरी, देवगांव, फुलैला, किशनपुरा सहित तमाम गांवों का संपर्क चारों तरफ से कट गया था। इसी प्रकार महेशपुरा रोड और पिण्डारी रोड के गांव भी टापू में तब्दील हो गये थे। भ्रमण पर निकले सीओ की गाड़ी भी जल भराव में फस गई जिसे निकालने के लिए लोगों को धक्का लगाना पड़ा। बीती रात बेचैनी की वजह से लोग सो नही पाये। लेकिन आज सुबह से दो इंच के लगभग पानी का स्तर कम होने से उन्हें शुकून मिला।






Leave a comment