उरई। एट थाने के ग्राम खरूसा में दीवार गिर जाने से पास में खेल रहे दो बच्चें दब गये जिनमें एक की मौत हो गई। दोनों बच्चे सगे भाई-बहन थे।
उक्त ग्राम में प्रमोद कुमार बरार का पुत्र राजेंद्र कुमार उर्फ राज (7वर्ष) व पुत्री दिव्या (5वर्ष) जहां खेल रहे थे उस जगह पर अचानक एक दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गयी। जिसके मलवे के नीचे दबकर दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राज को गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Leave a comment