उरई। एट थाने के बर्द गांव में सोते समय टेबिल फैन गिर जाने से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मजदूरी करके घर का खर्चा चलाता था।
उक्त ग्राम में सोमवार की रात घर में सो रहे अशोक कुमार कुशवाहा (40वर्ष) के ऊपर उसका टेबिल फैन गिर पड़ा। बारिश के कारण पंखे में करंट आ रहा था। अशोक की करंट की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। अशोक की आर्थिक स्थिति दयनीय बतायी जा रही है। उसके पिता के नाम चार बीघा मात्र जमीन है। इसके अलावा वह मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र है।

Leave a comment