उरई। नगर पालिका परिषद में मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब किसी विवाद को लेकर संविदा सफाई नायक बृजेश बाल्मीकि ने सफाई निरीक्षक का कार्यभार देख रहे आरआई राकेश कुमार पर रिवाल्वर तान दी। अध्यक्ष अनिल बहुगुणा भी उस समय अपने कक्ष में मौजूद थे। इस घटना से अध्यक्ष और सभासद कुछ समय के लिए तो अवाक रह गये। बाद में सभी दौड़े और सफाई नायक को एक तरफ ले गये।






Leave a comment