उरई। एट थाना क्षेत्र में वृद्धा की मौत सांप के डस लेने से हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया में बुंदा देवी (65वर्ष) पत्नी लच्छीराम को उस समय सांप ने काट लिया जब वह अपनी छत पर काम कर रही थी। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खबर पाकर चौकी प्रभारी मनोज सैनी ने गांव पहुंचकर मृतका का शव अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment