उरई। रईसा पत्नी रसूल की हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतका की सास मुन्नी पत्नी इददू ग्राम निवाड़ी थाना कालपी ने गुरुवार को एसपी को एक पार्थना पत्र सौंपा।
फरियादिनी ने बताया कि उसकी बहू रईसा की हत्या के मामले में गांव के ही कल्याण व कोमल सिंह पुत्रगण बाबूराम और राजू, सुनील व संजय पुत्र गण शिवपाल सिंह को उसने नामजद कराया था। जिसमें से राजू, सुनील व संजय को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। लेकिन शेष आरोपी कल्याण सिंह यादव और कोमल सिंह यादव के खिलाफ उनके राजनैतिक प्रभाव की वजह से कार्रवाई नही हो पा रही है। जबकि वे लोग उसे धमका रहे हैं। एसपी ने मामले की जांच क्षेत्र के सीओ को सौंप दी है।

Leave a comment